OnePlus Ace 3V aka Nord 4 to भारत में 21 मार्च को लांच हो रहा है। Oneplus विभिन्न क्षेत्रों में 2 नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी 1 अप्रैल को अपना वनप्लस नॉर्ड सीई 4 भारत लाएगी, जिसकी पुष्टि ब्रांड पहले ही कर चुका है। OnePlus Ace 3V , जिसको Oneplus Nord 4 के रूप में बाजारों में 21 मार्च को में लॉन्च होगा। इसका यह लांच चीन में होगा।
OnePlus Ace 3V aka Nord 4, 21 मार्च को चीन में लॉन्च होगा।
वनप्लस द्वारा जारी किए गए एक टीज़र से पता चलता है कि यह डिवाइस स्लिम प्रोफाइल, मेटल फ्रेम और ग्लॉसी बैक पैनल के साथ आ रहा है। इसके पहले फ़ोन्स की तरह इसमें एक बड़ा डिस्प्ले होगा जिसके चारों ओर न्यूनतम बेज़ेल्स होंगे। स्क्रीन बेहद वाइब्रेंट और आकर्षक भी दिखती है। OnePlus Ace 3V aka Nord 4, में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जबकि इस्तेमाल किये गए सेंसर का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।
क्या है इसके स्पेसिफिकेशन्स ?
वनप्लस ऐस 3वी को स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 SoC द्वारा संचालित होने की पुष्टि की गई है। चिप 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज है। कंपनी द्वारा बताए गए विवरण के अनुसार, आगामी वनप्लस फोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर चलेगा।
वनप्लस ऐस 3V 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। इसके हुड के नीचे, 5,500mAh की बैटरी यूनिट हो सकती है जो वनप्लस 12R स्मार्टफोन के अंदर भी उपलब्ध है। मन जा रहा है कि इसमें 100W चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा और कंपनी रिटेल बॉक्स में एक चार्जर भी देगी। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा।
एक बार जब डिवाइस चीन में अपनी शुरुआत कर देगा, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह भारत जैसे वैश्विक बाजारों में पहुंचेगा। एक जानकारी के मुताबिक वनप्लस नॉर्ड 4 2024 की दूसरी छमाही में भारत आएगा, जो मूल रूप से जून के बाद कभी भी हो सकता है।इसकी कीमत की बात करें तो वनप्लस नॉर्ड 4 की कीमत 35,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।
Also read- Vivo T3 21 मार्च को भारत में लॉन्च हो रहा है। क्या है इसके फीचर्स और कीमत ?